शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता को किये श्रद्धा सुमन अर्पित

केकड़ी 30 जनवरी (पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं योजना मंच के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस प्रो अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर डॉ नीता चौहान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के योगदान के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा प्रयुक्त सत्य व अहिंसा के प्रयोगों के बारे में बताया। 11:00 बजे सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम की । कार्यक्रम में प्रो चेतन लाल रेगर डॉ अनीता रायसिंघानी,प्रो राजेश नरूका, प्रो ज्योति मीणा,प्रो रजनी, के सी राँटा, एल आर लोधा, डॉ शिखा ,डॉ देवेंद्र ,डॉ बालकिशन वैष्णव, हेमंत मनवाणी, डॉ मनोज सूर्यवंशी ,रणवीर ,डॉ नमिता,बृजेश शर्मा, गणपत जाट ,योगेंद्र, शंकर, रेखा ,राज,विनोद उपस्थित थे।

error: Content is protected !!