केकड़ी 30 जनवरी (पवन राठी)भारत जोड़ो यात्रा के समापन के उपलक्ष्य में ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ।महात्मा गांधी की तस्वीर के सम्मुख कांग्रेस कार्यालय में झंडा रोहण किया।समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समर वीर सिंह शक्तावत थे जबकि समारोह की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल चौधरी द्वारा की गई।पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू द्वारा विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता रतन पंवार धनेश जैन मंजू बज चंद्र प्रभा जैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।