केकड़ी 5 फरवरी (पवन राठी)लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण होने पर उसमे किसी की हार नही होती किसी की जीत नही होती आपसी सदभाव बना रहता है ।इसके साथ ही समय एवम धन की भी बचत होती है ये उदगार सिविल न्यायाधीश सुश्री मर्यादा शर्मा ने केकड़ी बार सभा भवन में 11 फरवरी को होने वाली लोक अदालत से पूर्व आयोजित डोर स्टेप कॉउंसलिंग में व्यक्त किये।
डोर काउंसलिंग का आयोजन सिविल न्यायाधीश सुश्री मर्यादा शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवम पैनल लॉयर मुकेश गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पैनल लॉयर मुकेश गढ़वाल ने उपस्थित पक्षकारान को लोक अदालत के महत्व एवम लाभों सहित उन प्रकरणों के बारे में विस्तार से बताया जिनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से आपसी राजीनामे के द्वारा किया जा सकता है।
इस अवसर पर अधिवक्ता नवल किशोर पारीक अधिवक्ता रहीम गौरी पवन कुमार राठी सहित अनेको पक्षकार उपस्थित रहे जिनको समझाई स की गई और अपने प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने के लिए प्रेरित किया गया।