केकड़ी 26 फरवरी(पवन राठी)केकड़ी निवासी श्याम लाल बैरवा को राष्ट्रीय बैरवा महासभा में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है ।
अग्रवाल धर्मशाला नई दिल्ली में आयोजित महासभा की प्रथम बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों – राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार बैरवा एवम राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीलाल बैरवा ने श्याम लाल बैरवा को राष्ट्रीय मंत्री पद मनोनीत करने का पत्र सौंपा।
इसके साथ ही श्याम लाल बैरवा को अजमेर जिले का प्रभारी एवम राजस्थान अत्याचार निवारण समिति का संयोजक भी नियुक्त किया है।
बैरवा की नियुक्ति पर समाज बंधुओं व इस्टमित्रो ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।