केकड़ी में वकीलो ने 8 वे दिन से किया अनिश्चित कालीन बहिस्कार

किया उग्र प्रदर्शन -मांगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
======================
केकड़ी 27 फरवरी (पवन राठी)केकड़ी बार एसोसियन के वकीलो ने आज सोमवार से अनिश्चित कालीन कार्य का बहिष्कार का निर्णय लेते हुए ए सी जे एम न्यायालय के बाहर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने को लेकर प्रदर्शन किया।इस दौरान अधिवक्ताओ ने “हम अपना अधिकार मांगते–नही किसी से भीख मांगते” “वकील एकता जिंदाबाद”जैसे नारे लगा पूरे न्यायालय परिसर को गुंजा डाला।
इससे पूर्व बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने जोधपुर से लौट कर बार की साधारण सभा आहूत की।
साधारण सभा में उन्होंने जोधपुर व जयपुर हाई कोर्ट की बार द्वारा अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार सहित विधान सभा घेराव करने की रणनीति की जानकारी सभी को देकर स्थानीय सदस्यो से आगे की रणनीति पर सुझाव मांगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता एस एन हवा ने बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की विस्तार से सभी को जानकारी दी।इसके साथ ही अजमेर जिला बार द्वारा भी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार के निर्णय से अवगत करवाते हुए स्थानीय स्तर पर भी उसका समर्थन करने का सभी से आह्वान किया जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।
बैठक को पूर्व बार अध्यक्ष चेतन धाबाई एवम सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी संबोधित करते हुए एडवोकेट एस एन हवा के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है।
इस अवसर पर बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ महासचिव विशाल राजपुरोहित सांस्कृतिक सचिव सुनील जैन गजेंद्र पाराशर सुरेंद्र सिंह धन्नावत हेमंत जैन राजेन्द्र अग्रवाल मगन लाल लोधा मोहम्मद सैईद नकवी हेमराज कानावत डॉ मनोज आहूजा नवल किशोर पारीक मुकेश गढ़वाल पवन कुमार राठी सुरेंद्र सिंह राठौड़ एस एन हवा भेरू सिंह राठौड़ रवि शर्मा कमलेश शर्मा सूर्यकांत दाधीच रामप्रसाद कुमावत डी एल वर्मा पवन प्रजापत केशव लाल जाट बद्री साहू योगेश कोरवानी राकेश गूर्जर कानाराम जाट महेंद्र मेवाड़ा योगेश कोरवानी गोविंद शर्मा विजेंद्र पाराशर सहित सेंकडो अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!