श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर पंचायत समिति अंराई से जिला परिषद आपके द्वार अभियान की करेंगी शुरूआत
दिनांक 27.02.2023 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। जिला प्रमुख की पहल पर ही जो ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये किसी कारणवष जिला परिषद अजमेर में नही आ पाते थे उनकी समस्याओ के निस्तारण के लिये पंचायत समितियो में विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसुनवाई का आयोजन किया गया एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में जनसुनवाई को ओर प्रभावी बनाने हेतु जिला प्रमुख द्वारा आमजन को मौके पर ही केन्द्र एवं राज्य की योजनाओ का लाभ पहुंचाने हेतु ‘जिला परिषद आपके द्वार‘ कार्यक्रम के तहत ‘एक प्रयास जन सेवार्थ‘ की शुरूआत दिनांक 1 मार्च 2023 से पंचायत समिति अंराई से की जा रही है। पंचायत समिति अंराई में आयोजित कार्यक्रम में करीब 18 विभागो की योजनाओ का लाभ तत्काल ही ग्रामीणजन को प्रदान किया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से अजमेर जिले की 11 पंचायत समितियों में अलग-अलग दिनांक पर प्रत्येक पंचायत समिति में षिविर लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना जायेगा एवं प्राप्त समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जायेगा। इस अभियान 01 मार्च को पंचायत समिति अंराई, तत्पष्चात् 15 मार्च को पंचायत समिति श्रीनगर, 22 मार्च को पंचायत समिति सिलोरा, 29 मार्च को पंचायत समिति सावर, 5 अपै्रल को पंचायत समिति मसूदा, 12 अप्रैल को पंचायत समिति केकड़ी, 19 अप्रैल को पंचायत समिति सरवाड़, 26 अप्रैल को पंचायत समिति जवाजा, 3 मई को पंचायत समिति पीसांगन, 10 मई को पंचायत समिति भिनाय, एवं 17 मई को पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में षिविर लगाये जायेंगे।
जिला परिषद आपके द्वारा कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, षिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, अग्रणी बैंक, राजिविका मिषन, वन विभाग, पीएचईडी, ए.वि.वि.एन.एल. राजस्व विभाग, महावीर विकलांग सहायता समिति, पंचायतीराज विभाग, मनरेगा और ग्रामीण विकास विभाग के जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेगें।
जिला प्रमुख द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय साप्ताहिक जनसुनवाई रहेगी स्थगित
दिनांक 27.02.2023 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला परिषद में किया जाकर परिवेदनाओ का निस्तारण किया जाता है किन्तु दिनांक 1 मार्च 2023 से जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाना है जिसकी तिथियां घोषित कर दी गई है। अतः उक्त कार्यक्रम के संचालित अवधी (01.03.2023 से 17.05.2023) तक प्रत्येक मंगलवार को की जाने वाली नियमित जनसुनवाई स्थगित रहेगी। जिला स्तरीय नियमित जनसुनवाई का कार्यक्रम जिला परिषद आपके द्वार अभियान के उपरांत पृथक से जारी कर दिया जायेगा।
दीपक कादीया
7737597589