बच्चों ने वेस्ट प्लास्टिक से बनाये मॉडल

*महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बालचंदपाड़ा मे कोका-कोला – सपोर्ट माय स्कूल- मिशन रीसायकल प्रोग्राम का आयोजन बच्चों ने वेस्ट प्लास्टिक से बनाये मॉडल*

आज दिनांक 27 फरवरी को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के डिजिटल इक्वलाइज़र प्रोग्राम के तहत चल रहे कोका-कोला – सपोर्ट माय स्कूल- मिशन रीसायकल प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल फैसिलिटेटर नवाब अहमद के द्वारा महात्मा गाँधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल बालचंदपाड़ा जिला बूंदी में आज एक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमे बच्चों ने विभिन्न चार्ट ओर वेस्ट ओफ प्लास्टिक से पुनः उपयोग करके मोडल बनाये। प्रोग्राम के दौरान प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और प्लास्टिक के पुनः उपयोग के बारे मे समझाया गया। प्लास्टिक के प्रभाव को कम करने और पहले से उपयोग की गई प्लास्टिक की वस्तुओं का दुबारा उपयोग में कैसे लाया जाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज सिसोदिया के द्वारा की गई। पॉलीकार्बोनेट और पॉलिस्टेयरिन प्लास्टिक से प्रोजेक्ट ओर चार्ट बनाने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिता शर्मा व दिवाकर शर्मा ओर लाभचंद कुशवाहा, महेश गोत्तम व समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहै। प्रधानाचार्य ने इस तरह के कार्य और बच्चों को जागरूकता करने के लिए चलाए जा रहे प्रोग्राम के लिए AIF ओर कोका-कोला फाउंडेशन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!