अग्र महोत्सव में 359 दम्पत्तियों को किया सम्मानित

केकड़ी 27 फरवरी (पवन राठी) / अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वाधान में रविवार को अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में अपने दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके अग्रवाल समाज चौरासी के 359 दंपतियों का अग्र गौरव स्वर्ण जयंती समारोह समारोहपूर्वक मनाया गया।
इस कार्यक्रम में सभी अग्र दंपत्तियो ने अपने परिवारजन व रिश्तेदारों के साथ शामिल होकर अपनी शादी की 50 वी वर्ष घाट मनाई ।
इससे पूर्व सुबह सभी अग्र दंपतियों की शोभायात्रा निकाली गई। शाही बग्गी में बैठाकर शांतिनाथ मंदिर से समारोह स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पंजाबी बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । केकडी के दो प्रमुख माँ विशुद्ध जय घोष व मां विजय घोष ने शानदार प्रस्तुति दी ।
सभी अग्र दंपत्तियों के हल्दी,मेहंदी की रस्म के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । जो काबीले तारीफ व देखने लायक था ।
उसके बाद सभी अग्र दंपत्तियों ने आपस में एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर रोज सेरेमनी मनाई । जो उनके दिल में छिपे आपसी प्यार व अपनत्व को दर्शा रही थी । पूरा पांडाल गुलाब की खुशबू व उनके प्यार से महक गया । जो देखने लायक था ।
उसके बाद सभी अग्र जोड़ों ने एक दुसरो को वरमाला पहनाकर शादी की 50 वी सेरेमनी मनाई l उस दृश्य को देखकर उनके बेटे, बेटियां बहु दामाद व परिवारजन सभी गदगद हो गए और अग्रवाल समाज चोरासी की कमेटी को खूब आशीर्वाद व धन्यवाद दे रहे थे । कुछ अग्र दंपतियों को आंखे भी इस दृश्य को देखकर नम हो गई ।
सभी अग्र दंपतियों ने उसके बाद प्यार के त्योहार की प्रतीक होली एक दूसरे के गालों पर लगाकर खेली । जिससे उन सभी अग्र दंपतियों के चहरे गुलाब की तरह खिल गए ।
फिर अग्र दंपतियों ने दीपक जलाकर केक काटकर अपने परिवारजनों का मुंह मीठा कराया । उसके बाद सभी परिवारजनों ने अपने अग्र दंपतियों का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । जो देखने लायक था ।
अंत में इस सुंदर कार्यक्रम की यादों को अपने जहन के साथ साथ फोटो एलबम के लिए सभी अग्र दंपतियो ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई और अपनी यादों को फोटो में समेट कर ले गए ।
कार्यक्रम की खास बात ये रही की सभी अग्र दंपतियों में पुरषों ने शेरवानी व महिलाओं ने गहनों के साथ बेस पहने हुवे थे । जो किसी भी हाल में नवीन शादी शुदा जोड़े से कम नहीं लग रहे थे ।
दोपहर में समारोह स्थल पर महिला संगीत का आयोजन किया गया l जिसमे टोंक, पीपलू,मालपुरा,केकड़ी, टोडा,शिवाड़, देवली व नेनवा की महिला ब्लॉक ने शानदार प्रस्तुति देकर हजारों की सख्या में मौजूद समाज बंधुओ का मन मोह लिया ।
समारोह में मालपुरा टोडारायसिंह विधायक कन्हैयालाल चौधरी, टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल,
पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने शिरकत की।
समारोह में केकड़ी,कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर, जयपुर, देवली, निवाई, टोंक, उनियारा, बनेठा, मालपुरा, डिग्गी, लावा, पीपलू, फागी, पचेवर, टोरडी, चाकसू, लांबा,रेनवाल,शिवाड़, सावर,बघेरा, धुंदरी, जुनिया, मेहरू,टोडा, सहित प्रदेश के लगभग 16 जिलों के 15 हजार अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। केकड़ी ब्लॉक से महिला परिषद, युवा परिषद ,सहित समाज के हजारों महिला पुरुषों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।

error: Content is protected !!