लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर थें आज़ाद,
महान क्रांतिकारियों में एक चंद्रशेखर है आज़ाद।
देश के प्रति अटूट देशभक्ति व साहस था भरमार,
अपनें हमउम्र युवाओं को प्रेरित किए ये आज़ाद।।
भील बालकों के संग रहकर धनुष चलाना सीखा,
बचपन आदिवासियों के संग ‘भाबरा’ गाॅंव बीता।
आज़ाद नगर के नाम अब जाना जाता है भाबरा,
जगरानी देवी माता व पं. सीताराम तिवारी पिता।
ग़रीबी के कारण आज़ाद अच्छी शिक्षा न ले पाएं,
थोड़ा पढ़ना लिखना बुज़ुर्ग त्रिवेदी से सीख पाएं।
ईमानदार स्वाभिमान साहस और वचनों के पक्के,
सारे यही गुण इनके पिता ने जो विरासत में पाएं।।
असहयोग आंदोलन में गांधी जी संग लिया भाग,
ख़ुद आज़ाद स्वतंत्रता पिता जेल निवास ये राज़।
बचपन से ही ज़ुनून था भारत आज़ाद कराने का,
नाम रख लिया अपना चन्द्रशेखर से आज़ाद का।।
23 जुलाई को है जयन्ती चन्द्रशेखर आज़ाद की,
स्वतंत्रता प्राप्त के खातिर जान लुटा दी आपकी।
नाक में दम कर रखा था यह ब्रिटिश सरकार की,
गवाह जलियांवाला बाग जय आज़ाद महान की।।
सैनिक की कलम ✍️
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान
[email protected]