प्रसूति एवं स्त्री रोग में डिप्लोमा और डीएनबी परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
अजमेर, 28 फरवरी()। प्रसूति एवं स्त्री रोग में डिप्लोमा और डीएनबी करने वाले बाह्र परीक्षार्थियों के लिए मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर को परीक्षा केंद्र बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। नेशनल बोर्ड आॅफ एक्जामिनेशन (एनबीई) के द्वारा प्रसूति एवं स्त्री रोग में डिप्लोमा और पीजी कोर्स डीएनबी के लिए मित्तल हॉस्पिटल को पहले से ही अधिकृत किया हुआ है। इस वर्ष हॉस्पिटल को बाह्र परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाते हुए 10 परीक्षार्थियों की मंगलवार को परीक्षा आयोजित कराई गई। इन परीक्षार्थियों में 4 परीक्षार्थी जिला बाड़मेर से 4 परीक्षार्थी बूंदी से तथा एक —एक परीक्षार्थी चित्तौड़गढ़ व जयपुर से परीक्षा देने मित्तल हॉस्पिटल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एक्सटर्नल परीक्षक के रूप में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ कमला गोखरू एवं जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्वालय एवं चिकित्सालय के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ दीपाली जैन थी वहीं इन्टर्नल परीक्षक के तौर पर मित्तल हॉस्पिटल की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अंजू तोषनीवाल एवं डॉ प्रीतम कोठारी रहीं। परीक्षा के लिए मित्तल हॉस्पिटल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक अग्रवाल को परीक्षा समन्वयक एवं क्वालिटी अधिकारी कविता लालवानी को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया था।
परीक्षा समन्वयक डॉ दीपक अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को दो केस जिनमें एक प्रसूति तथा दूसरा स्त्री रोगों से संबंधित दिए गए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा विभिन्न चरणबद्ध तरीके से निर्विध्न सम्पन्न हुई जिसमें क्लिनिकल प्रजेंटेशन, स्पोन्टर्स, केस डिस्कशन, ग्रेंड बाय—बाय वोंसी आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि अजमेर संभाग में मित्तल हॉस्पिटल निजी क्षेत्र का अकेला ऐसा संस्थान है जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है।