मेढ़ स्वर्णकार समाज की बैठक सम्पन्न

केकड़ी 28 फरवरी (पवन राठी)
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष गोपाल चंद सारडीवाल की अध्यक्षता में हुई संपन्न जिसमें कई प्रस्ताव सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
समाज के महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया कि श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय लिए गए जिनमे एक मार्च को महिला अध्यक्ष मीना सोनी के सानिध्य में दोपहर 2 बजे से संस्था भवन में समाज की महिलाओ द्वारा फाग महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें समाज की सभी महिलाएं उपस्थित होंगी। साथ ही संस्था भवन के कच्चे प्रांगण को भामाशाह के सहयोग से पक्का करवाए जाने का निर्णय लिया गया। स्वर्णकार समाज के सभी परिवार का बायोडाटा तैयार किया जाएगा। एवं समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन करवाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अंत में सत्रभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। मीटिंग में समाज के अध्यक्ष गोपाल चंद सारड़ीवाल, महामंत्री सत्यनारायण सोनी, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र बिजवाड़, गोविंद स्वरूप जवड़ा, कोषाध्यक्ष हीराचंद कांदला, मंत्री सुरेश कांदला, मीडिया प्रभारी जे.पी. सोनी, कार्यकारिणी सदस्य किशन स्वरूप अग्रोया, रामदेव सारड़ीवाल, ऋषि राज सोनी, रामदेव डसानिया, आकाश बेराडिया, अशोक तोसावाड, गणेश डसानिया सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!