कॉलेज में हुवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

क्विज प्रतियोगियों के विजेताओं को किया सम्मानित
———————————————
केकड़ी 28 फरवरी (पवन राठी)राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता साक्षरता क्लब के तत्त्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली थे।
पंचोली ने अपने उद्बोधन में युवा छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि युवाओं को अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए समाज को मतदान हेतु जाग्रत करना चाहिए। देश का युवा देश की दशा और दिशा बदलने में सक्षम है।इसमे छात्राओ को खुद आगे आने के साथ साथ आस पड़ोस की महिलाओं को भी मतदान का महत्व समझा कर उनको भी जाग्रत करना चाहिए।सभी को अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से घर बैठे ही आवेदन अवश्य करना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म संख्या 6 व संसोधन के लिए फार्म संख्या 8 का उपयोग करना चाहिए।

क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित
=====================
निर्वाचन विभाग के तत्त्वावधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें हाथो हाथ प्रश्न पूंछ कर निर्णय लिए गए और विजेताओ को सम्मानित किया गया।
स्वीट प्रभारी जयकांत शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से “मैं भारत हूँ”गीत दिखाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन मे छात्र छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय स्वीट प्रभारी डॉ देवेंद्र एवम डॉ मुकेश भी उपस्थित रहे।सभी आगंतुको का छात्र संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव द्वारा आभार व्यक्त किया।
अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में बनी वाल पेंटिंग “यूथ चला बूथ”एवम मतदाता जागरूकता पर बनाये गए लूडो का अवलोकन किया।

error: Content is protected !!