आस्था फाउंडेशन ने मनाया फाग उत्सव

होली खेले रघुवीरा………

अजमेर ! होली खेले रघुवीरा ………की धुन पर सैकड़ों महिलाएं फाग उत्सव में मदमस्त होकर नृत्य कर रही थी मौका था आस्था फाउंडेशन द्वारा आज हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित फाग महोत्सव ! आस्था वूमेन फाउंडेशन चेयर पर्सन मोनिका डीडवानिया ने बताया कि आज विशाल फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद हेमंत जोधा नगर निगम अजमेर की श्वेता चौधरी ने अतिथि की हैसियत से शिरकत की!
फाग महोत्सव में होली खेले रघुवीरा रंग, बरसे होली, होली आई रे ,ब्रज में होली है रे रसिया रंग बरसे आदि फाग गीतों पर महिलाओं में जमकर नृत्य किया और फूलों के साथ जमकर होली खेली!
फाग महोत्सव में एक से परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने कैट वाक कर दर्शकों का मन मोह लिया! इस अवसर पर श्री कृष्ण एवं राधा बने जोडें ने रंगारंग प्रस्तुति देकर बृज की होली का जीवंत प्रदर्शन किया!
कार्यक्रम मैं योग गुरु तरूणा जांगीड ने योग के महत्व एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन किया!
इस अवसर पर रश्मी जोशी अनुष्का मोना गर्ग अलका गोयल करिश्मा चुंडावत रिचा बंसल मधु लता बंसल पूजा वर्मा शिखा गर्ग को उत्कृष्ट प्रस्तुती देने के लिए सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया अंत में जया गोयल ने आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया!

error: Content is protected !!