राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास अजमेर की ओर से आयोजित सम्मिलित दिव्यांगों समूह के प्रशिक्षण के चौथे चरण का समापन दिनांक 28 फरवरी 2023 को सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमे 55 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया प्रशिक्षण के चौथे दिन भंवर सिंह गौड़ सहायक निदेशक शिक्षा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी आईडीपीजी कोऑर्डिनेटर पुखराज माली द्वारा दिव्यांगजन समूह के प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सम्मिलित दिव्यांगजन समूह को किस तरह से सशक्त किया जाए और सम्मिलित दिव्यांगजन समूह के गठन की आवश्यकता क्यों पड़ी और आज प्रशिक्षण आयोजित करने का उद्देश्य क्या है आईडीपीजी का महत्व क्या है आईडीपीजी की वर्तमान स्थिति और आगामी प्लानिंग पर चर्चा की गई उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि दिव्यांगजन को आ रही चुनौतियों का समाधान करना व समाज की मुख्य धारा से दिव्यांगजन को जोडना है। साथ ही दिव्यांगजन को आ रही समस्या को लेकर के सम्मिलित दिव्यांगजन समूह के प्रतिभागियों के साथ विस्तार से जानकारी साझा की गई प्रतिभागियों को बच्चों की केस स्टडी दी गई जिसमें क्या-क्या चैलेंज आते हैं और किस तरह से चैलेंज दूर किया गया ग्रुप में चर्चा करके नोट किया गया प्रत्येक प्रतिभागी को चिट दी गई थी मैं सवाल लिखे गए आईडीपीजी के बारे में और संस्था के बारे में सभी ने अपने सवालों का जवाब देते अनुभव साझा किए आईडीपीजी को काम करते समय किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है किस तरह से उनका समाधान किया जाता है उस पर विस्तार से चर्चा की गई प्रतिभागियों ने आज के प्रशिक्षण के बारे मे फीड बैक देते हुए बताया की आज के प्रशिक्षण में हमे नई बातें सीखने को मिली की आई डी पी जी का नया नाम उदय के बारे में जानकारी मिली जो नया नाम रखा गया । आईडीपीजी ग्रुप का आगामी प्लांन कैसे बना जाए उसके बारे में जानकारी मिली और आईडीपीजी ग्रुप को ब्लॉक जिले और स्टेट पर कैसे लेकर जाना है उसके बारे में जानकारी दी गई दिव्यांग प्रमाण बनवाने में आ रही समस्या को लेकर हमें कहा जाना है पेंशन सत्यापन में समस्या आ रही है उस समस्या के समाधान हेतु किस तरह से आईडीपीजी द्वारा प्रयास किया जाता है । ईमित्र स्टेकहोल्डर तिलोक द्वारा राज्य सरकार द्वारा लांच किए गए पेंशन सत्यापन के ऐप के बारे में जानकारी दी गई कि हम घर बैठे ऐप के माध्यम से पेंशन का सत्यापन कर सकेंगे उपस्थित प्रतिभागी ने बताया कि हमने जो प्रशिक्षण में सीखा है उससे हम आगामी प्लानिंग बेहतर तरीके से बना सकेंगे इसके बारे में जानकारी मिली प्रशिक्षण में फिजियोथेरेपिस्ट पारुल मौर्य स्पीच थैरेपिस्ट चांदनी गहलोत सीबीआर कार्यकर्ता वीना कश्यप, शरीफ मोहम्मद, साकिर खान, छगन मेघवंशी का सहयोग रहा । भंवर सिंह गौड, सहायक निदेशक शिक्षा, द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए आज के प्रशिक्षण के समापन की घोषणा की ।