ग्राम नांद में होली महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य खेला गया

पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम नांद में नंदराय माता जी के मंदिर के प्रांगण में आज होली महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य खेला गया !
मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने ढोल चंग ढाप और डीजे की थुन पर जमकर जय नृत्य किया !
इस अवसर पर नांद ग्राम पंचायत के सरपंच श्री विष्णु सिंह राठौड़ जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी श्री शिव कुमार बंसल कॉलेटरा सरपंच श्री कृपाल सिंह राठौड़ पार्षद श्री हेमंत जोथा सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित थे ! पौराणिक परंपराओं एवं कथाओं के अनुसार मथुरा एवं नंद की होली की तर्ज पर आज नांद गांव में होली उत्सव मनाया गया!

error: Content is protected !!