आज दिनांक 28 फरवरी को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास नगर बूंदी में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के डिजिटल इक्विलाइजर प्रोग्राम के तहत चल रहे स्टेम फोर गर्ल्स प्रोजेक्ट के अन्तगर्त स्कूल फैसिलिटेटर नवाब अहमद के सहयोग से प्रधानाचार्य श्रीमती रूबीना कि अध्यक्षता मे आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य मे एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि हम आज के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाते है, वैज्ञानिक सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की थी। उन्होंने साबित किया था कि अगर कोई प्रकाश किसी पारदर्शी वस्तु के बीच से गुजरता है, तो प्रकाश का कुछ हिस्सा विक्षेपित होता है। जिसकी वेव लेंथ में बदलाव होता है। इस खोज को रमन इफेक्ट नाम दिया गया, ओर सी वी रमन कि उपलब्धियां के बारे में बताया गया। इसमें कक्षा 8वीं व 9वी की छात्राओं ने भाग लिया और विज्ञान के चार्ट बनाये। स्थानीय विद्यालय के नोडल अध्यापक श्रीमान मनोज कुमार शर्मा व दीपिका मेम उपस्थित रहे ।