अधिवक्ताओ ने सुंदर कांड पाठ किया

केकड़ी 28 फरवरी (पवन राठी)एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर राज्य भर में चल रहे आंदोलन की कड़ी में केकड़ी में भी अधिवक्ताओ ने आज कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया।
गौर तलब है कि अधिवक्ताओ की प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा जारी कार्यक्रमो कि श्रृंखला में सुंदर कांड पाठ किया गया है।
बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 1 मार्च को सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा।
सुंदर कांड पाठ में बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ महासचिव विशाल राजपुरोहित सांस्कृतिक सचिव सुनील जैन वरिष्ठ अधिवकता हेमराज कानावत नितिन जोशी निर्मल चौधरी पवन कुमार राठी शैलेन्द्र सिंह राठौड़ रामप्रसाद कुमावत सहित अनेको अधिवक्तागनो सहित स्टाम्प वेंडर एवम मुंशी गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!