धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

अजमेर | ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की स्थापना के दशक पूर्ण होने के अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के राजीव गांधी सभागार मे आयोजित किया गया मुख्य अतिथि वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल व विशिष्ट अतिथि धीरज शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया | शाला की संस्था प्रधान श्रीमती रचना शर्मा ने कहा के शिक्षा के साथ-साथ अभिनय एवं रंगमंच भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अनिवार्य है तथा अंत में विद्यालय की वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत की | संस्था निदेशक सुनील महावर ने अतिथियों का आभार प्रकट किया | नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मनमोह लिया

error: Content is protected !!