घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹50 बढ़ोतरी को वापस ले केंद्र सरकार- कमल गंगवाल

प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल, ने आज घरेलू गैस सिलेंडर में ₹50 की की गई भारी बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस वृद्धि पर पुनर्विचार की मांग की है ।
गंगवाल ने बताया की इस संबंध में प्रधानमंत्री से मांग करते हुऐ इस वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए बताया कि उपरोक्त वृद्धि से दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम और आसमान को छू लेंगे जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा जाएगा।वहीं दूसरी और होली का त्यौहार होने से गैस की खपत भी अधिक होगी जिससे आम जनता को दोहरा झटका लगेगा।
गौरतलब है कि आम जनता महंगाई के दौर में वैसे ही त्रस्त है और इस वृद्धि से घरेलू बजट में इफाजा होगा और दिन प्रतिदिन जीवन यापन करना कठिन होता जा रहा है ऐसे में इस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
मांग करने वालों में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल सीए विकास अग्रवाल , सोनिया गांधी बिग्रेड के शहर अध्यक्ष राज कुमार गर्ग फैडरेशन के प्रदेश सचिव विजय पांड्या,शरद कपूर, प्रहलाद माथुर, मनीष सेन, मोहम्मद हनीफअंसारी, राकेश सोनी, आशीष गुर्जर, अमित बडगूजर, सुदेश पाटनी आदि हैं ।

error: Content is protected !!