‘‘जिला परिषद आपके द्वार‘‘ के तहत एक प्रयास जनसेवार्थ कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारम्भ

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में ‘‘जिला परिषद आपके द्वार‘‘ के तहत एक प्रयास जनसेवार्थ कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारम्भ, ग्रामीणजन को मौके पर ही विभिन्न केन्द्र एवं राज्य द्वारा संचालित योजनाओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ किया गया प्रदान
दिनांक 01.03.2023 अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर का ध्येय सदैव ही जनकल्याण का रहा है। जिसके लिए जिला प्रमुख अपने साथ हस्तानान्तरित विभागों को लेकर प्रत्येक मंगलवार को जनसुवाई करती है और परिवेदनाओं का निस्तारण करती है एवं गम्भीर एवं अन्य विभागों से संबंधित परिवेदनाओं लिए राज्य स्तर व संबंधित से पत्राचार कर, परिवेदना निस्तारण। जिला प्रमुख द्वारा इसको व्यापक रूप प्रदान कर जनसुनवाई वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से पहले पंचायत स्तर पर इसके उपरान्त ग्राम पंचायत स्तर पर करना प्रारम्भ किया गया। उक्त सभी कार्यो का उद्धेष्य केवल एक जनकल्याण। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा बहुप्रतिष्ठित जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया जिला प्रमुख का उद्धेष्य ग्रामीणजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रदान करना है और ग्रामीणजन को अधिक से अधिक लाभ पहुचाना है।
उद्बोधनः- जिला प्रमुख ने अपने उद्धबोधन में कहां कि मेरा और पलाडा जी का ध्येय सदैव ही जनकल्याण का रहा है हम राजनीति में केवल और केवल सेवा के लिए आये है हमने सदैव ईमानदारीपूर्वक कार्य करके जनता को लाभ पहुचाने हेतु हमने हरसभंव प्रयास किया है हमने गरीब को गणेष मानकर सेवा कार्य किये है। इस हेतु हम प्रत्येक मंगलवार को जिला परिषद में जनसुनवाई आयोजित कर पांचो विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर परिवेदनाओ का निस्तारण करते है एवं ग्रामीणजन की अधिक से अधिक समस्याओ का निवारण करने का प्रयत्न करते है। जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देष्य कार्यालयो की गति को ओर अधिक करना ओर ग्रामीणजन को एक ही छत के नीचे समस्त विभागो का लाभ प्रदान करना है।
निरंजन जी आर्य, माननीय मुख्यमंत्री सलाहकार, राजस्थान सरकार ने अपने उद्बोधन में जिला प्रमुख सुषील कंवर पलाडा एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा के इस बहुउद्देषीय जनकल्याणकारी समस्या निवारण षिविर को सराहा और उनके मार्गदर्षन में आयोजित इस षिविर की प्रषंसा की और कहा कि एक जनप्रतिनिधि इससे अधिक सेवालाभ नही दे सकता है। अतः जिला प्रमुख के इस सुकृत्य में आप सब भी बढचढकर हिस्सा लेवे ओर अपनी समस्याओ का अधिक से अधिक समाधान इस षिविर में कराये।
श्री भंवर सिंह जी पलाडा, समाजसेवी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जिला प्रमुख महोदया ओर मेरा उद्देष्य केवल ओर केवल आप लोगो तक पहुंच कर आपकी समस्याओ का निवारण करना है चाहे वह किसी भी स्तर की हो। इस षिविर के माध्यम से हमारा उद्देष्य विभागो में लम्बित कार्यो को पूर्ण कराना है साथ ही आपको योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कराना है इस हेतु करीब 18 विभागो को लेकर जिला प्रमुख महोदया आज यहां आपके बीच आपकी समस्या का निवारण करने हेतु पहुंची है। जिला प्रमुख जी और मेरा उद्देष्य जनसेवा रहा है उसके लिए हमने सदैव राजनीति से पूर्व एवं राजनीति में रहकर ईमानदारीपूर्वक कार्य किये है और जनसेवा हेतु स्वयं का धन खर्च करने में भी कमी नही छोडते है चाहे वह गरीब कन्या का विवाह हो या फिर गरीब व्यक्तियो को भोजन राषन देना हो, असहाय को उपकरण देना हो आदि।
स्वयं धन राषि से वितरणः- श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा द्वारा पंचायत समिति अंराई से प्राप्त जरूरतमंद व्यक्तियों की सूची के अनुसार 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को 10-10 किलो के आटे का कट्टे का वितरण किया गया।
अन्य घोषणाऐंः- श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा ने मंच से यह घोषणा भी की कि जो ग्रामीणजन चिरंजीवी योजना के पंजीयन शुल्क का वहन नही कर सकते है उनका भुगतान जिला परिषद या पंचायत समिति स्तर से किया जायेगा। इस प्रकार कुल 100 व्यक्तियो के लिये 85000 रू. का भुगतान किया जायेगा ताकि जो व्यक्ति या ग्रामीणजन सरकार की चिकित्सा सेवा का लाभ धन की कमी के कारण नही ले पा रहे है द्वारा पंचायत समिति अंराई से प्राप्त जरूरतमंद व्यक्तियों की सूची के अनुसार 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को 10-10 किलो के आटे का कट्टे का वितरण किया गया।

उद्धाटन/षिलान्यास/लोकापर्ण का विवरणः- श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत समिति अंराई, दिनांक 01.03.2023 को भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम/षिविर में जिला प्रमुख द्वारा ग्रामीणजन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ प्रदान करने हेतु निम्न स्वीकृतियां, षिलान्याय, उद्धाटन, लोकापर्ण, व्यक्तिगत लाभ एवं सार्वजनिक लाभ के कार्य किये गये।
श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर के कर-कमलो से विगत 2 वर्षो में पन्द्रहवें वित्त आयोग, पंचम राज्य वित्त आयोग, षष्ठम् राज्य वित्त आयोग, महानरेगा, स्वच्छ भारत मिषन एवं अन्य मदो से समस्त ग्राम पंचायत, पंचायत समिति अंराई में कुल 129 कार्यो के विरूद्ध 10 करोड़ 70 लाख से अधिक की राषि के कार्यो का षिलान्यास/लोकापर्ण किया गया।

केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं के लाभान्वितों का विभागवार विवरणः-
1. समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागः- षिविर में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंषन के 101 आवेदनो की पेंषन स्वीकृति जारी कर लाभार्थियों को प्रदान की गई, पालनहार योजना में 15 लाभार्थियां को स्वीकृति प्रदान की गई एवं सुखद दाम्पत्य एवं मुख्यमंत्री वि.योजना में 1-1 स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगो को चिन्ह्ति कर 2 व्हीलचेयर, 4 ट्राईसाईकिल, 3 कान की मषीन एवं 1 बैसाखी जिला प्रमुख द्वारा प्रदान की गई एवं लगभग 900 जनआधार सत्यापन का कार्य भी षिविर में किया गया।
2. कृषि विभागः- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बजाज एलाईन्स जरनल बीमा कम्पनी द्वारा 10 लाभार्थियो की निषुल्क पॉलिसी की गई जिसका वितरण जिला प्रमुख द्वारा किया गया। जिला प्रमुख के कर-कमलो से लगभग 9 लाख रू. के कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओ के तहत तारबन्दी, फॉर्मपौण्ड, रोटावेटर, पाईपलाईन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिये चैक वितरित किये गये एवं 10 पी.पी. यन्त्र का वितरण किया गया। 100 मिट्टी के एवं 50 पानी के नमूने प्राप्त किये गये।
3. महिला एवं बाल विकास विभाग – विभाग के महिला कार्मिक द्वारा श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर का ओढनी ओढाकर स्वागत किया गया, इसके उपरान्त जिला प्रमुख महोदया द्वारा 3 बच्चो को अन्नप्राषन कराया, 3 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की गई, 25 ग्रामीण महिलाओ को आई.एम. शक्ति योजना अन्तर्गत निषुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरण किया गया एवं 20 गर्भवती/धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार का वितरण किया गया। विभाग द्वारा सुपोषण दिवस पर रेसिपी स्टॉल भी लगाई गई एवं जिला प्रमुख द्वारा बच्चियों के जन्मोत्सव/प्रवेषोत्सव कार्यक्रम के तहत केक कटवाया गया।
4. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग – विभाग द्वारा 27 लाभार्थियो के ब्लड प्रेषर की जॉच, 27 लाभार्थियो की शुगर की जॉच एवं 7 लाभार्थियो के ब्लड गु्रप की जॉच की गई, विकलांग प्रमाण पत्र हेतु 3 लाभार्थी को जॉच कर जे.एल.एन. अग्रेषित किया गया, परिवार कल्याण योजना के तहत 3 अन्त्रा इंजेषन प्रार्थियो को उपलब्ध कराये गये। जिला प्रमुख ने अपने कर-कमलो से 8 विकलांग प्रमाण पत्र षिविर में जारी किये एवं 180 मरीजो को सामान्य बीमारी की दवा वितरण की गई।
5. रोजगार – बेरोजगारी भत्तो हेतु 10 आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण की कार्यवाही की गई।
6. अग्रणी बैंक – बडोदा ग्रामीण विकास बैंक द्वारा खाते संबंधी व नरेगा खाते संबंधी परिवेदनाए प्राप्त कर निस्तारण किया गया।
7. राजिविका मिशन – योजना के अन्तर्गत कौषल विकास कार्यो के प्रषिक्षण हेतु 16 आवेदन स्वीकृत किये गये, नये स्वयं सहायता समूह के गठन 12 आवेदन स्वीकृत किये गये, सुरक्षा सखी योजना मे 12 आवेदन स्वीकृत किये गये, 8 लाभार्थियो को कृर्षि किट का वितरण किया गया, 8 लाभार्थियों को पशु किट का वितरण किया गया, 1 लाभार्थी को बैंक ऑफ बड़ौदा से 3 लाख का एस.एच.जी. लॉन स्वीकृत कर राषि का भुगतान राधे-राधे स्वयं सहायता समूह को जिला प्रमुख के कर-कमलो द्वारा किया गया।
8. पीएचईडी – नये नल कनेक्षन हेतु आवेदन प्राप्त हुये है जिन पर नियमानुसार कार्यवाही कर पत्रावलियां निस्तारण हेतु अग्रेषित कर दी गई है।
9. एवीवीएनएल- विभाग द्वारा 1 नवीन कनेक्षन जारी करने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ, 2 मीटर परिवर्तन हेतु आवेदन प्राप्त हुये जिनको स्वीकृत कर दिया गया है।
10. राजस्व विभाग – विभाग द्वारा 19 नकल जारी की गई, 27 नामान्तरणकरण तस्दीक किये गये, 28 जाति एवं मूल प्रमाण पत्र स्वीकृत किये गये एवं अन्य 5 आवेदन राजस्व संबंधित पर भी तस्दीक की गई।
11. महावीर विकलांग सहायता समिति – समिति द्वारा करीब 50 बुजुर्गो को चिन्ह्ति कर मौके पर ही 50 बुजुर्ग छड़ी, 10 कान की मषीन, 7 टाईसाईकिल, 3 कृत्रिम पैर, 1 कृत्रिम हाथ, 1 बैसाखी एवं 1 ब्लाइंड स्टीक सहित कुल 73 उपकरणो का वितरण जिला प्रमुख के कर-कमलो द्वारा किया गया।
12. पंचायत राज – जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा द्वारा 5 ग्राम पंचायतो के ग्राम शंकरपुरा (कालानाडा), केबानिया (लाम्बा), ढाणी पुरोहितान (कटसूरा), अलमास (देवपुरी), किषनपुरा (ढसूक) के उपलब्ध आबादी भूमि के 195 पट्टे जारी कर पट्टा मुक्त ग्राम घोषित किया गया एवं झिरोता, बोराड़ा, भोगादीत, भामोलाव, मनोहरपुरा ग्रामो मे भी लम्बित 41 पट्टो का वितरण भी आवेदको कि किया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिषन योजना अन्तर्गत व्यक्तिगत लाभ के 133 कार्यो के विरूद्ध लगभग 16 लाख एवं सामुदायिक लाभ के कार्यो में 37 कार्यो के विरूद्ध 2 करोड़ 76 लाख की राषि के भुगतान एवं स्वीकृति आदेष षिविर में जारी किये गये एवं विगत लम्बित भुगतानो में से पंचायत समिति अंराई के 54 लाभार्थियों को 6 लाख 48 हजार की राषि का भुगतान किया गया।
13. महात्मा गांधी नरेगा- योजनान्तर्गत व्यक्तिगत लाभ के 61 कार्यों के विरूद्ध 54 लाख 59 हजार की राषि के कार्य स्वीकृत कर वित्तीय स्वीकृति के आदेष प्रदान किये गये एवं 210 ऑनलाईन जॉब कार्ड जारी किये गये। की स्वीकृति की जारी, पंचायत भवन एवं राजकीय परिसरों में पौधा रोपण कार्य, नर्सरी विकास, उद्यान विकास के कार्यो की स्वीकृति ।
14. ग्रामीण विकास – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7 लाभार्थियों को प्रथम किष्त राषि रू. 1 लाख 5 हजार, 62 लाभार्थियों को द्वितीय किष्त 27 लाख 90 हजार, 116 लाभार्थियों को तृतीय किष्त 69 लाख 60 हजार इस प्रकार कुल 185 लाभार्थियों को 98 लाख 55 हजार राषि मौके पर ही ऑनलाईन हस्तानान्तरित की गई।
15. षिक्षा विभागः- विभाग द्वारा 21 उजियारा पंचायत चयन 100 प्रतिषत नामांकन करने हेतु आवेदन प्राप्त हुये जिन्हे स्वीकृत कर दिया गया है, 19 खेल मैदानो की स्वीकृति जारी की गई एवं समसा, आर.आई.डी.एफ. व डी.एम.एफ.टी. के तहत विद्यालय विकास हेतु 27 कार्यो की स्वीकृति जारी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़़ा एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा, श्री निरंजन जी आर्य, पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं वर्तमान सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, श्री शैतान जी समासेवी पंचायत समिति अंराई, हगामी लाल उपजिला प्रमुख, सुरज्ञान रामसिंह, नाथूलाल नूवाद, जगदीष गौरा, जिला परिषद सदस्य, इन्द्रा देवी धाकड़ जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, अंराई पंचायत समिति सरपंच संघ अध्यक्ष भागचन्द चौधरी, सरपंच रामस्वरूप नायक, देवकरण जाट सहित समस्त सरपंच एवं समस्त पंचायत समिति सदस्यगण, श्री रामपाल जाट, अपर न्यायाधीष, नन्दकिषोरा राजोरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, विजय सिंह चौहान, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, उपखण्ड अधिकारी, अंराई, थानाधिकारी अंराई, प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुज पिंगोलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिकमाराम चोयल, उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, पुष्पेन्द्र सिंह, सहायक कृषि अधिकारी, कार्यवाही विकास अधिकारी दौलत सिंह राठौड़, उपस्थित रहें।
जनसुनवाई
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जिला परिषद स्थित अपने कक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है जिसमें मौके पर ही परिवेदनाओ का निस्तारण किया जाता है। इस बार एक ओर नई पहल करते हुये जिला प्रमुख द्वारा पंचायत स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसकी शुरूआत पंचायत समिति अंराई से की गई। जनसुनवाई में सरपंचगण, वार्डपंचगण, पंचायत समितिगण, जनप्रनिधिगण, ग्रामीणजन, विकास अधिकारिगण, ग्राम विकास अधिकारीगण, कनिष्ठ सहायकगण व अन्य अधीनस्थ विभाग के अधिकारिगण द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया। जिला प्रमुख को अंराई पंचायत समिति के ग्रामीणजन द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओ के संबंध में परिवेदना प्राप्त हुई जिनको सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने एवं कार्यवाही से संबंधित प्रार्थी को अवगत कराने हेतु निर्देष प्रदान किये गये। सैकडो की तादाद में परिवेदना प्राप्त हुई जिसमें मूल परिवेदना अतिक्रमण, राषन, बिजली एवं पेयजल से संबंधित थी।

दीपक कादिया
7737597589

error: Content is protected !!