43 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित
अजमेर, 3 मार्च। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को सांख्यिकी अधिकारी आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) संवीक्षा परीक्षा-2021 का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन पदो के लिए 27 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार 43 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।