नई दिल्ली ।(अशोक लोढ़ा) नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष वीना चौहान की “यात्रा -वृतांत” की पुस्तक “अनजाने -क्षितिज” पर उन्हें भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राहुल सांकृत्यायन मौलिक पुस्तक, लेखन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पूर्व में इन्हें भारत सरकार के केन्द्रीय विद्यालय संगठन का बेस्ट टिचर का नेशनल पुरस्कार प्राप्त हो चुका है ।