वकील 10 मार्च को घेरेंगे विधान सभा

राजस्थान अधिवक्ता महा पंचायत ने लिया निर्णय

केकड़ी 3 मार्च (पवन राठी)राज्य भर में विगत 12 दिनों से चल रहे वकीलों की आज जयपुर में सम्पन्न महा पंचायत में आगामी दस मार्च को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लेते हुए राज्य भर से अधिक से अधिक संख्या में वकीलों को 10 मार्च को जयपुर पंहुचने की अपील भी की गई है।
महा पंचायत में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर हठ धर्मिता वादा खिलाफी और संवाद हीनता का आरोप भी जड़ा और कहा कि आएदिन वकीलों के साथ मारपीट हो रही है हमले हो रहे है हत्याएं हो रही है जिसे सरकार रोकने में विफल है इसलिए राज्य सरकार को अपने चुनावी वादे को तुरंत पूरा करना चाहिए और विधान सभा के वर्तमान सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को पारित करवा कर अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।
यह जानकारी दूरभाष पर महापंचायत में शिरकत करने केकड़ी से गए महा सचिव विशाल राजपुरोहित द्वारा दी गई है।
केकड़ी से बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ महासचिव विशाल राजपुरोहित
सांस्कृतिक सचिव सुनील जैन कोषाध्यक्ष कुश बागला विजेंद्र पाराशर एवम गजराज सिंह कानावत ने महा पंचायत में केकड़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए शिरकत की।

error: Content is protected !!