आज दिनांक 03.03.2023 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री विजय शर्मा अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुचे और अजमेर स्टेशन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ व अपर मण्डल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार सहित मंडल के अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री विजय शर्मा ने एकीकृत क्रू लॉबी और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के कंट्रोल रूम का सघन निरीक्षण किया और इनकी कार्यप्रणाली तथा और अधिक सुविधाएं विकसित करने हेतु चर्चा की, निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री विजय शर्मा ने संरक्षा अभियान की पूर्णतया पालना करने और संरक्षा के अंतर्गत सघन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की रेल दुर्घटना से बचा जा सके| रेल सुरक्षा बल के एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के कंट्रोल रूम मे महाप्रबंधक श्री विजय शर्मा ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्थापित सीसीटीवी केमरों तथा अन्य उपकरणों को सदैव ठीक रखने और सतर्कता बरतने हेतु संबंधित रेल अधिकारिओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री विजय शर्मा मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठन के तत्वाधान मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम मे शामिल हुए|
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर