प्रशिक्षु जागरूकता कार्यशाला आयोजित

अजमेर 03 मार्च। भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन आरडीएसडीई द्वारा शुक्रवार को अप्रेन्टिनशिप अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अजमेर जिले के विविध उद्योग संगठनों, प्रतिष्ठानों एवं सरकारी विभागों ने भाग लिया। इसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का सहयोग रहा। संस्थान के प्राचार्य श्री एस बी माथुर ने बताया कि इस कार्यशाला में केन्द्र सरकार पुनर्भरण योजना से विभागों, उद्यमों तथा प्रतिष्ठानों में कार्मिक रखने के सम्बन्ध मेें जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आरडीएसडीई जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.एस. नईक, जिला लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री सुगनचन्द गहलोत, उद्योगपति श्री एस.डी बाहेती, अजमेर जिला लघु उद्योग संघ के सचिव श्री अतुल जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि अजमेर इण्डट्रीयल एस्टेट एसोसिएशन के सचिव श्री नीरज सिघेल, एनएसडीई के क्षेत्रीय प्रभारी श्री मौहम्मद कलाम, दी अजमेर इन्डस्ट्रील एस्टेट के अध्यक्ष कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव नीरज सिंघल, पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा व उद्योगपति रविश तुनवाल, सुधांशु गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा व महावीर माली उपस्थित रहे। कार्याशाला में अप्रेन्टिशिप योजना के लाभ व चयन प्रणाली से विस्तृत परिचय करवाया गया।

कार्यक्रम का संचालन आरडीएसडीई के सहायक निदेशक श्री मनोहर कटारिया, टीओ श्री रमेश वर्मा व श्री महेन्द्र सैनी ने किया। इस कार्याशाला में आरडीएसडीई की सहायक निदेशक श्रीमती ओमवती आईटीआई अजमेर के उपाचार्य शैलेन्द्र माथुर व सर्वेयर श्री ओम प्रकाश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि श्री दिलीप मकवाना व उपनिदेशक एवीवीएनएल ने एवं श्री एस.डी. बाहेती ने अधिकाधिक अप्रेन्टिस का प्रशिक्षण प्रदान करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पोर्टल पर जनित समस्यों पर विचार विर्मश किए गए। विविध प्रतिष्ठानों ने इस प्रक्रिया में पूर्व में जनित समस्याओं से अवगत कराया। नए पोर्टल पर सुगम प्रक्रिया होने का सभी प्रतिष्ठानों ने स्वागत किया। क्षेत्रीय निदेशक एस.एस.नईक ने अजमेर को प्राचीन काल से ही कौशलता का जनक बताया। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान में वह कौशलता कि उन्होंने शब्दभेदी बाण चलाया था। इस धरती ने बहुत ही कौशल युवा पैदा किए है।

error: Content is protected !!