केकड़ी 4 मार्च (पवन राठी)तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा शनिवार को देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता शिविर के आयोजन से अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह आयोजन का आगाज किया गया जो 4 से 11 मार्च तक जारी रहेगा।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवम राष्ट्रीय महिला आयोग के परस्पर समन्वय के तहत किया जा रहा है।
शनिवार को आयोजित शिविर में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवम अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या एक श्रीमती अम्बिका सोनी -अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 युवराज सिंह अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 श्रीमती कविता राणावत न्यायायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मर्यादा शर्मा ने शिविर में उपस्थित छात्राओं को महिला सशक्तिकरण -महिलाओं के मौलिक अधिकार -पारिवारिक विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की।