दिव्यांग बच्चों के साथ फागोत्सव आयोजन

दिनांक 4 मार्च 2023 अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा संचालित सागर कॉलेज व मीनू स्कूल में तेरा पंथ महिला मण्डल, किशनगढ द्वारा दिव्यांग बच्चों के संग फागोत्सव मनाकर होली पर्व की खुशिया बांटी । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अन्जू छाजेड (अध्यक्ष) दर्शना शर्मा, प्रधानाध्यापिका रा.उ.मा.वि. देवमाली, मसूदा, सोनल उपाध्याय सहायक प्राचार्या के.आर. कॉलेज, अजमेर, संगीता सामंत, तन्वी जैन, रेखा बाफना, किरण बोथरा, कमला कर्नावट, करूणा चिन्डालिया । क्षमा आर.कौशिक, राकेश कुमार कौशिक आदि द्वारा दिव्यांग बच्चों के संग होली दहन व बिना गुलाल एवं फूलो से होली । श्री कौशिक नें जानकारी देते हुए बताया कि अथितियों का स्वागत दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार बुके भेंट कर किया गया मीनू स्कूल के बच्चों ने फाग गीतो पर सामुहिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । ब्रज होली के माध्यम से बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर जल संरक्षण का संदेष दिया । मुख्य अतिथि श्रीमति छाजेड नें उदबोध्दन के दौरान बताया दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडनें के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए यहा संस्था में दिव्यांग बच्चों को विभिन्न क्रियाकलाप करते हुए देख बहुत खुशी होती है इनमें साक्षात परमात्मा निवास करते है । तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को अल्पाहार करवाकर सेवा कार्य किया । कार्यक्रम में नानूलाल प्रजापति, अनुराग सक्सेना, विकास टॉक, नेमीचंद वैष्णव, तरूण शर्मा, अविनाश सिंह, पदमा चौहान, राजविन्दª कौर, श्रेया शर्मा, डॉ. भगवान सहाय शर्मा, प्ररणा शर्मा, वनिता पंवार, रण सिंह चीता, सत्तार मौ, सीमा मालोदिया, पूरण मल, रामनिवास प्रजापति, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया ।

(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
9829140992

error: Content is protected !!