केकडी 7 मार्च (पवन राठी) क्षेत्र में सभी जगह परंपरागत तरीके से होलिका दहन विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुवा।
अजमेर रोड स्थित भाग्योदयेश्वर मंदिर के समीप होलिका दहन का कार्यक्रम हुवा जिसमे प्रारम्भ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका की पूजा अर्चना की गई आरती उतारी गई और फिर दहन किया गया अंत मे मंदिर समिति द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों सहित न्यू अम्बा बॉडी कॉलोनी भाग्योदय नगर शिव कॉलोनी महावीर नगर आदि कोलोनियो के पुरुष महिलाएं एवम बच्चे उपस्थित रहे।