पुलिस ने कार्यवाही कर कुछ लोगो को किया डिटेन–एफ एस एल ने जुटाए साक्ष्य
———————————————–
कव्वाली कार्यक्रम को लेकर थी रंजिश
=======================
केकड़ी 8 मार्च (पवन राठी)सरवाड़ में कव्वाली कार्यक्रम को लेकर रंजिश के चलते कव्वाल चिराग पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल कव्वाल को राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया जंहा उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।अचानक हुए हमले से अफरा तफरी मच गई।सरवाड़ थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने घटना स्थल पर पंहुच मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सरवाड़ पुलिस ने कुछ लोगो को डिटेन किया है।
पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सरवाड़ पंहुच कर वारदात की पूरी जानकारी ले कर अजमेर से एफ एस एल टीम को बुलाया।एफ एस एल टीम ने सरवाड़ पंहुच घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण कव्वाली कार्यक्रम को लेकर पुरानी रंजिश होना सामने आया है।