आज दिनांक 08 मार्च 2023 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी की प्रमुख सेवा केंद्र रामगंज स्थित प्रभु कुमार भवन में प्रगतिषील महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन के ने बताया कि इस अवसर पर अजमेर की प्रगतिशील महिलाओं का दुपट्टा, माला व शॅॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिसमें सोफिया गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर पर्ल की मेहनत व अथक प्रयास से डबल ‘ए’ ग्रेडिंग दिलवाने, सिख समुदाय से वरिष्ठ अध्यापिका जितेंद्र कौर शिक्षा जगत के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने, वर्तिका शर्मा वरिष्ठ अध्यापिका एवं सर्वश्रेष्ठ मंच संचालिका, पूरे शहर में जाना पहचाना नाम जैन समाज से भारतीय जैन मिलन की अध्यक्षा श्रीतमा जैन, उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु श्रीमती ज्योति, पार्षद द्रोपदी कोली, सामाजिक सेवा कार्य में सहभागिता करने में बी.के आशा बहन, बी.के रूपा बहन एवं अजमेर संभाग की प्रमुख संचालिका बी.के शांता बहन का महिला दिवस के उपलक्ष्य में शॉल व माला पहना कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अनीता भदेल का सभी सम्मानित महिलाओं ने एवं संस्था के सदस्य पदाधिकारियों के द्वारा आज के विशेष दिन पर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बोधगया से आए भंते दीक्षा मुनि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार जगजीत सिंह सोखी, सरदार कश्मीर सिंह, डॉक्टर लेखराज ज्योतियाना तथा अन्य सेवा केंद्रों की बहनो के साथ-साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष जैन पाटनी)
मो. 9829332777