विश्व महिला दिवस पर दी गई सेवा से दो सौ पचास व्यक्ति लाभान्वित

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3223 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा दिए गए प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ गांव चले सेवा करे एवम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति अजमेर की सदस्याओं के सहयोग से हरिद्वार के पास स्लम एरिया में रहने वाले जरूरतमंद परिवार के दो सौ इक्कावन बच्चो को गणवेश भेंट की गई
अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में अजमेर से यह सेवा क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी एवम रेखा सोनी को सौंपी गई जिन्होंने चार दिवसीय हरिद्वार प्रवास के दौरान चयनित जरूरतमंद परिवार के बच्चो को सम्मान के साथ गणवेश की सेवा भेंट की
इस अवसर पर हरिद्वार के सामाजिक कार्यकर्ता शेखर पांडे,पंडित जवाहर जोशी,आशीष पांडे आदि मोजूद रहे

error: Content is protected !!