केकड़ी 9 मार्च (पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा गुरुवार को केकड़ी को जिला बनाने हेतु उपाध्यक्ष रामावतार मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया गया उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद उपाध्याय ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में लिखा गया है कि केकड़ी उपखंड को जिला बनाने की मांग 2012 से की जा रही है जो आज तक भी पूरी नही हो पाई हैजबकि भौगोलिक प्रशासनिक सामाजिक न्यायिक एवम शैक्षणिक द्रष्टिकोण से केकड़ी जिला बनाये जाने के मापदंडों पर पूरी तरह से खरा उतरता है।गौर तलब है कि केकड़ी में वर्तमान में भी अनेकों विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय कार्यरत है।अतः निवेदन है कि वर्तमान विधानसभा के सत्र में ही केकड़ी को जिला बनाये जाने की घोषणा करवा कर क्षेत्र की जनता को अनुग्रहित करवाने का कष्ट करावे।
इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल मगनलाल लोधा हेमराज कानावत लोकेश शर्मा पवन राठी मुकेश गढ़वाल अब्दुल सलीम गौरी रहीम गौरी महासचिव विशाल राजपुरोहित सांस्कृतिक सचिव सुनील जैन दुर्गालाल वर्मा मुकेश धौलपुरिया कमलेश शर्मा जगदीश तेली, केसर लाल जाट, राकेश गुर्जर, बद्री साहू, सुनील जैन, कानाराम जाट रोनक गर्ग , गोविंद शर्मा, योगी कोरवानी , महेंद्र मेवाड़ा सहित अनेकों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।