मित्तल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यशाला आज

आरजीएचएस की प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिप्रा विक्रम होंगी अतिथि
अजमेर, 10 मार्च() राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती शिप्रा विक्रम शनिवार को अजमेर आएंगी। वे यहां अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हो रही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला की मुख्य अतिथि होंगी। कार्यशाला का आयोजन सुबह साढ़े बारह बजे राधाकृष्णन शिक्षिका सेना और इनरव्हील क्लब अजमेर की ओर से मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में हॉस्पिटल के सभागार में होगा।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता हॉस्पिटल के वरिष्ठ अस्थमा, टीबी एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद दाधीच होंगे। वे कोविड और महिला विषय पर व्याख्यान देंगे। डायटिशियन डॉ विनीता राय कोविड के बाद महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार पर सलाह प्रदान करेंगी। इस दौरान जिज्ञासु महिलाओं के साथ मुख्यवक्ताओं का सीधा संवाद भी होगा।
राधाकृष्णन शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय सोनी व शिक्षिका सेना की अध्यक्ष सुनीता भाटी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितिका माथुर एवं सचिव अंजू रावत ने सेना व क्लब की सभी सदस्यों से इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपेक्षा की है।

error: Content is protected !!