महिला दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता 11 मार्च को

अजमेर, 10 मार्च। राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वावधान महिला दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर में किया जा रहा है।

राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ.रजनीश हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय “आपके नजरिये में नारी” के रूप रखा गया है। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 5 चित्रों को एक-एक हजार रूपये के पांच पुरस्कार राजकीय कन्या महाविद्यालय की सह आचार्य डॉ. अर्चना द्वारा कलाविद् डॉ. वीरबाला भावसार की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे ।

error: Content is protected !!