विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन रोजगार मेला संपन्न

अजमेर, दिनांक 21 मार्च 2023 राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास द्वारा विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के उपलक्ष्य में अद्वैत शीघ्र हस्तक्षेपण केंद्र पंचशील अजमेर पर दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अथिति लघु उद्योग भारती के संरक्षक अजीत अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक सोलंकी, ताज समूह के चंद्र वीर सिंह, होटल रॉयल मिलांज से हरी राम कुम्हार, मास्टर पैराडाइस पुष्कर से संजय चटर्जी, संस्था के संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना और अतिरिक्त निदेशक तरुण शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। श्री अग्रवाल ने मेले का विजिट करते हुए प्रतिभागियों से मेले की जानकारी ली उन्होंने कहा की संस्था द्वारा ये बहुत अच्छी शुरुआत है इससे हासिये पर रह रहे दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया की संस्था द्वारा वयस्क दिव्यांगों को बागवानी, हाउसकीपिंग, कार्यालय सहायक, फोटो स्टेट मशीन संचालन, दुकान का सञ्चालन करना , लकड़ी के काम, सिलाई के काम और कई अन्य कौशलों में प्रशिक्षित किया जाता है और एक बार व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार प्रदान करने में सहायता करता है। जिसके लिए संस्था समय समय पर कई गतिविधियों का आयोजन करती है जैसे रोज़गार परामर्श, रोज़गार मेला आदि जिससे रोज़गार उपलब्ध करवाने में उनकी सहायता हो सके और उनकी क्षमताओं और योग्यताओ का प्रदर्शन किया जा सके साथ ही उनकी क्षमता के बारे में नियोक्ताओं को जागरूक किया जा सके ताकि वे दिव्यांगों की योग्यता को पहचान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवा कर आजीविका से जोड़ सके। इसी क्रम में संस्था द्वारा ये रोजगार मेला आयोजित किया गया था जिसमे सज्जन बाग़ होटल और होटल मोती महल पुष्करसे जीतेन्द्र सिंह, मास्टर पैराडाइस पुष्कर से संजय चटर्जी, पेग्मा इंडस्ट्री ब्यावर से रणजीत सिंह शेखावत, होटल रॉयल मिलांज अजमेर से हरिराम कुम्हार, ताज ग्रुप होटल प्रताप महल पैलेस होकरा से चंद्र वीर सिंह, होटल ब्राविया अजमेर से प्रतीक शर्मा, सुरक्षक फिनसर्व और जाजोट से पूजा गुप्ता, सर्वोदय डाइग्नोस्टिक और गोयल डाइग्नोस्टिक से डॉक्टर रूपा गोयल, सावित्री रेजॉर्ट पुष्कर से राधेश्याम सिंह राठौर, इक्को से अभिनव कांकाणी ने रोजगार दाताओ के रूप में और अजमेर जिले के लगभग 200 दिव्यांगजन और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। जिसमे से 26 दिव्यांगजनों को रोजगार दाताओ द्वारा शार्ट लिस्ट किया गया।

संस्था मुख्य कार्यकारी क्षमा कौशिक ने बताया इस मेले का मुख्य उद्देश्य रोजगार दाताओ को दिव्यांगजनों के प्रति सवेदनशील बनाना और वयस्क दिव्यांगजनों को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाना जिसके माध्यम से उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलवाया जा सके।

error: Content is protected !!