केकड़ी 22 मार्च(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर केकड़ी नगर के निवासियों का तिलक लगाकर प्रसाद वितरित कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की गई व सभी के उत्तम स्वास्थ्य व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी व रिंकू कंवर राठौड़, मंडल महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,ऐससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,आई टी प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश बोयत, ऐससी मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनीवाल,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवरत्न राठी, शक्ति केंद्र प्रभारी पूर्व पार्षद ज्ञान प्रकाश राठी, किसान मोर्चा मंत्री केदार साहू संस्कृति प्रकोष्ठ के नवरत्न राठी,बूथ अध्यक्ष दावल सिंह,शिवराज चौधरी, लक्ष्मीचंद विजय, पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल,जगदीश माली सहित कई कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।