केकडी 23 मार्च(पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ अनअकैडमी की प्राचार्य वंदना सांखला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ अनीता रायसिंघानी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में वंदना सांखला द्वारा सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स को डेमो दे करके समझाया। उन्होंने आत्मरक्षा के गुर भी बताए साथ ही आत्मरक्षा से संबंधित कोर्स इसके बारे में भी जानकारी प्रदान की।
आज के कार्यक्रम में फूड एंड क्राफ्ट प्रशिक्षक मोनिका द्वारा कौशल उन्नयन का कार्य विद्यार्थियों को सिखाया गया। कार्यक्रम में सविता गोयल द्वारा ब्लॉक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप चौहान ने प्राप्त किया। और क्रापट प्रतियोगिता में ममता बैरवा, मोनिका माली ने अच्छा प्रदर्शन किया ! कार्यक्रम का संचालन डॉ अनीता रायसिंघानी द्वारा किया गया !सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रमुख सीपी कुमावत द्वारा दिया गया। दितीय समूह झांसी की रानी ग्रुप के द्वारा आज श्रमदान का कार्य किया गया जिसमें सीपी कुमावत के नेतृत्व में विशेष योगदान अंकित जोशी , कर्ण कुमार , अक्षिता दाधीच, शाहीन बान्नो , विनिता सैनी , राहुल जांगिड़ और , भूपेंद्र मीणा छात्र संघ उपाध्यक्ष , हार्दिक शर्मा , गोविंद जांगिड़ , संदीप चौहान आदि ने दिया।