दिगंबर जैन महिला महासमिति एवं युवा संभाग सर्वोदय कॉलोनी इकाई की सदस्य श्रीमती शशि गंगवाल परिवार द्वारा घर घर मंगलाचार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया|युवा प्रकोष्ठ मंत्री रेनू पाटनी ने बताया सबसे पहले णमोकार मंत्र का जाप किया गया फिर आदिनाथ भगवान का मंगलाष्टक और महावीर स्वामी भगवान के भजन कुंडलपुर में बाजे से बधाई और महावीरा झूला झूले पलना और पारस प्यारा लागो, रंगमा रंगमा आदि भजनों पर भक्ति की गई| अनामिका सुलाया, बीना गदिया समिति की मंत्री सरला जैन, मंजू ठोलिया, गंगवाल परिवार द्वारा भजन गाए गए| रूबी गंगवाल त्रिशला माता बनी उन्होंने एक बार आओ जी महावीरा मारे अंगना पर बहुत ही सुंदर भक्ति की |मधु जैन के द्वारा प्रश्नोत्तर पूछे गए उसमें विजेताओं को शशि गंगवाल के द्वारा पुरस्कार दिया गया |सभी ने कुंडलपुर बाजे बधाई गाकर मंगलाचार को विराम दिया और अंत में गंगवाल परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया| सभी का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया|त्रिशला माता रूबी गंगवाल, सरला गंगवाल, उर्मिला जैन, सुनीता जैन, कनिका गंगवाल, सुरभि गंगवाल, अनुभा जैन आदि का विशेष सहयोग रहा|
*मनीष पाटनी,सर्वोदय*