श्री क्षत्रिय फूल मालियान नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

केकड़ी 24 मार्च(पवन राठी)
श्री क्षत्रिय फूल मालियान नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह फुल मालियान संस्था भवन पुरानी केकड़ी में आयोजित किया गया।
इस मौके पर परशुराम सैनी वरिष्ठ लेखा अधिकारी, व बसंत कुमार सैनी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका केकड़ी, मुख्य अतिथि रहे
व अतिथि सत्यनारायण सुवाल, जगमोहन खरवड ,वीर सिंह अलूदिया, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, बालकिशन गढ़वाल, रामगोपाल करोड़ीवाल ,व संरक्षक गीलू राम करोड़ीवाल रहे ।
शूरुआत में अतिथियों ने भगवान शंकर के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया ,अतिथियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हेमराज कच्छावा के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई ,वरिष्ठ लेखा अधिकारी परशुराम ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद बालिकाओं की आर्थिक मदद की जाएगी ,समाज विकास के लिए युवा शक्ति को आगे बढ़कर काम करना होगा ,व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने समाज में कुरीतियों को मिटाने व शिक्षा पर जोर देने के लिए प्रेरित किया ।संचालन राजेंद्र कोडीवाल ने किया ।नवनियुक्त अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने बताया कि कार्यकारिणी में ,राकेश किरोड़ीवाल धर्मी चंद सुईवाल, मुकेश सुईवाल उपाध्यक्ष। रतनलाल अरेडिया सचिव ।प्रधान करोड़ीवाल, दिनेश बागड़ी सह सचिव। रामनिवास बाथरा, सुरेंद्र करोड़ीवाल संयोजक । बिरदीचन्द बागवाल कोषाध्यक्ष ।अशोक भभीवाल व्यवस्थापक ।मोनू बागवाल, मनोज भभीवाल सह व्यवस्थापक। केदार मल करोड़ीवाल, मुकेश गुलगांवा, आसाराम झाडोलिया संगठन मंत्री ।जय सुईवाल, बंटी बागवाल मीडिया प्रमुख। रमेश झाडोलिया शिक्षा मंत्री। सोनू बागवाल, चंदू करोड़ीवाल सांस्कृतिक मंत्री। विनोद सुईवाल, रामदेव पारोता, दिलीप कच्छावा क्रीडा मंत्री। रामरतन करोड़ीवाल ,रमेश चंद्र सांखला, भागचंद तूणकल्या ऑडिटर ।कैलाश चंद्र झाडोलिया, जय सिंह करोड़ीवाल, सत्यनारायण करोड़ीवाल, ओमप्रकाश कोडीवाल को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया।

error: Content is protected !!