राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की मेहनत एक बार फिर रंग लाई ! राजस्थान सरकार ने अजमेर में पत्रकारों को सस्ती दर पर भूखंड आवंटित करने एवं भूखंड संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम उठाए हैं
उल्लेखनीय है कि निगम अध्यक्ष राठौड़ के समक्ष 9 मार्च को अजयमेरू प्रेस क्लब में आयोजित मीट का प्रेस कार्यक्रम में पत्रकारों ने पत्रकारों को सस्ती दर पर भूखंड आवंटित करने की मांग दोहराई!
आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विस्तृत विचार-विमर्श कर पत्रकारों को सस्ती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया था !
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तत्परता से नगरीय विकास स्वायत शासन विभाग को निर्देश देकर एक दशक से चल रहा अजमेर के पत्रकारों को सस्ती दरों पर भूखंड आवंटित करने का रास्ता साफ हो गया है ।
नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने पत्रकारों की आवासीय योजना के लिए गठित राज्यस्तरीय समिति की बैठक जानकारीम दी । उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त से बात की ।
मीणा ने बताया कि कोटड़ा आवासीय योजना में करीब 125 भूखंडों के लिए योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है । इसी योजना में उन सभी पत्रकारों को भी समायोजित करने की कोशिश की जाएगी जिन्हें डीडी पुरम योजना में भूखंड आवंटित किए गए थे । डीडी पुरम में पत्रकारों को आवंटित भूखंडों को स्थानांतरित करने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण राज्य सरकार को पत्र लिखकर भेज चुका है । इस पत्र का शीध्र निस्तारण करने के लिए मीणा ने बैठक में मौजूद स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव डॉ .जोगा राम ने आवश्यक निर्देश दिए ।