अजमेर से कांग्रेस कार्यकर्ता भी हुए धरने में शामिल

आज दिनांक 24 मार्च 2023 – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भाजपा द्वारा राहुल गांधी के साथ की जा रही दमनकारी नीति के विरोध में केंद्र सरकार की तानाशाही व भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ सिविल लाइन रेलवे फाटक से पहले विशाल धरना रखा गया जिसे प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा गुजरात प्रभारी, बी.डी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, ललित तुनवाल, मुमताज मसीह सहित प्रदेश स्तर के मंत्रियों नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।
यह जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली ने बताया कि भाजपा की दमनकारी नीति के विरोध में भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला जिसमें अजमेर से भी कांग्रेसजन ने हिस्सा लिया व सभी ने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों के दुरुपयोग एवं हिटलरशाही, तानाशाही, दमनकारी नीति को जमकर कोसा तथा राजभवन घेराव को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसे लेकर भारी आक्रोश था।
धरने में अजमेर से सुश्री द्रौपदी कोली नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर, सेवादल कार्यकर्ताओं में हरिप्रसाद जाटव, सुनिल कुमार, मुकेश टेलर, मनोज, कन्हैया, लाजवंती लताडाबरा, धीरज बुंदेल, पुष्पा, सरोज गहलोत, गायत्री, कांता ने भाग लिया।
(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!