अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता द्वारा द्वारा राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर राज्य में ठप्प पड़ी चिकित्सीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की है। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि ज्ञापन में चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा से मांग की कि प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालकों, यूनियन के पदाधिकारियों व सरकार के मध्य शीघ्र सुलह वार्ता कराई जाए ताकि चिकित्सा व्यवस्था को पुन: पटरी पर लाया जा सके और रोगियों को उचित समय पर चिकित्सा उपलब्ध हो। ज्ञातव्य है खराब मौसम के कारण कई मौसमी बीमारियां दस्तक दे रहीं हैं जिससे प्राइवेट हॉस्पिटल की हड़ताल के कारण आमजन को भारी असुविधा और परेशानी हो रही है। महासंघ ने मांग की है कि राज्य सरकार को तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर सकारात्मक बातचीत की पहल करने की व आमजन के हित में कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, गिरीश लालवानी, विवेक जैन, सुरेश चारभुजा, शैलेंद्र अग्रवाल, जरनैल सिंह, सुभाष खंडेलवाल, बालेश गोहिल, राजीव जैन निराला, विजय पांड्या, संजय कुमार जैन आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678