अजमेर 26 अप्रैल। यशस्वी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चैहान की 857 वी जयंती के अवसर पर दो दिवसीय राइफल शूटिंग एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन लोहागल रोड स्थित करणी स्पोट्र्स शूटिंग एवं एडवेंचर्स अकैडमी पर 7 एवं 8 मई को किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन प्रमुख हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस बार भी इसमें विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे इच्छुक प्रतियोगी को उपकरण स्वयं लाने होंगे इसमें व्यक्तिगत एवं स्कूल के शूटर वे तीरंदाज अपनी प्रविष्टियां अकादमी कार्यालय पर दे सकेंगे प्रति वर्ष की भांति इस बार भी पत्रकारों के लिए एक विशेष आयोजन होगा।
विजेताओं को पदक एवं पुरस्कार 16 मई को तारागढ़ की तलहटी पर स्थित पृथ्वीराज चैहान स्मारक पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे जयंती के सभी कार्यक्रमों में नगर निगम पर्यटन विभाग अजमेर डेयरी सम्राट पृथ्वीराज चैहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केंद्र महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषद का सहयोग रहता है।
कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
9829070059