युवा फेडरेशन का मासिक पूजन रविवार को जातियावास स्थित जैन मंदिर में

अजमेर, 28 अप्रैल। मासिक पूजन कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन शाखा अजमेर इस बार चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के ज्ञान कल्याणक दिवस दिनांक 30 अप्रैल रविवार को जाटियावास (नला बाजार) स्थित श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय में बड़े धूमधाम से आयोजित करेगा।
फेडरेशन सचिव सुरेश गदिया ने बताया कि स्थानीय समाज के सकारात्मक सहयोग से जिनेंद्र भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा प्रातः 6:45 से 7:45 एवम जिनेंद्र अर्चना पूजन कार्यक्रम व धार्मिक प्रश्न मंच प्रातः 8 बजे से 9:30 तक आयोजित होगा।
प्रश्नमंच के विजेताओं को अशोकजी पहाड़िया परिवार व सुभाषजी शाह परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पूजन कार्यक्रम का निर्देशन पंडित धन्य कुमार जी शास्त्री के तत्वाधान में रहेगा। पंडितजी द्वारा पूजन में आई बातों का विशेष अर्थ सहित स्पष्टीकरण भी किया जाएगा ।

अनिल कुमार जैन
9829215242

error: Content is protected !!