अजमेर 28 अप्रेल। स्टेशन रोड़ अजमेर लीज होल्डर एसोसिऐशन कल शनिवार 29 अपे्रल, 2023 को दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन कर 1 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगें।
जानकारी देते हुए संरक्षक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के दौरान लघु अवधि लीज/किराया पर व्यवसाय सम्पत्तियों के फ्री होल्ड पट्टे एडीए द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष में नहीं दिये जा रहे है, इस संदर्भ में प्रशासन व सरकार से कई बार आग्रह करने के बाद भी कोई निर्णय नहीं करने के विरोध में धरना प्रदर्शन के साथ 1 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगा।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष कमल अभिचंदानी ने बताया कि सभी दुकानदार परेशान होकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया है इस संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई व सभी दुकानदारों से संपर्क किया गया। बैठक में मनोहर लालचंदानी, रमेश बंटी अलवानी, मोहन ईसरानी, बीलाल सिद्धिकी, संजय सुराना, लक्की मनसुखयानी, रवि छबलानी, अभिषेक मालू, सुनील टिलवानी, हितेश गंगाराम पुरसवानी, मनु भार्गव, चरणजीत सिंह, डाॅ. लोकेश, पंकज, घनश्याम, किशोर खेमानी, शिवभाग चंदानी, अंकित मेहरा, सुरेश कोरानी, धर्मेन्द्र भागचंदानी, विनोद पुरसवानी आदि स्टेशन रोड़ अजमेर लीज होल्डर एसोसिऐशन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
संरक्षक़
9829070059