अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि आज नगर निगम महापौर बृजलाता हाड़ा द्वारा अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें महासंघ से पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से हो रही समस्या का समाधान निगम व व्यापारियों को मिलकर निकालने के संबंध में चर्चा हुई। अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए। सीए अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि सरकार को शीघ्र इस मामले में उचित पहल करते हुए सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर ध्यान देते हुए शीघ्र ही इस मसले पर कोई निर्णय लेना चाहिए। चूंकि सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से व्यापारीगण व आमजन शहर में व्याप्त कचरे व गंदगी से परेशान हो गए हैं, शहर में विभिन्न स्थानों पर कचरे का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है ऐसे में सरकार को इस ओर अविलंब ध्यान देते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए और उचित रास्ता निकाल कर आमजन को शीघ्र राहत देनी चाहिए। बैठक में महासंघ संरक्षक भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, सीए विकास अग्रवाल, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, बालेश गोहिल, मोती जेठानी, जरनैल सिंह, संपत कोठारी, सरबजीत सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678