राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजसमंद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित होगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक,प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व में होगा। सम्मान समारोह राजसमंद जिले की चारों विधानसभा में अलग-अलग होगा । 29 को राजसमंद विधानसभा एवं नाथद्वारा विधानसभा, 30 को भीम विधानसभा एवं कुंभलगढ़ विधानसभा में आयोजित होगा ।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारियों का सम्मान समारोह के साथ सर्कल लेवल, गांव और वार्ड स्तरीय संगठन पर भी चर्चा की जाएगी।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र सनाढ्य, प्रदेश संयुक्त सचिव अमित वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह कमांडो, महासचिव एडवोकेट भरत पालीवाल, संयुक्त सचिव तेजमल जैन, मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर, उपाध्यक्ष सुरेश जोशी , लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट नीलेश जी, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जैन, किसान विंग अध्यक्ष कालूराम कुमावत आदि उपस्थित रहेंगे।
AAP-मीडिया प्रभारी राजसमंद
पप्पू लाल कीर
मो. 8003695834
[email protected]