बच्चो के लिए शिविर का आयोजन

आज दिनांक 29-04-2023 को चोक एडं डस्टर स्कुल हरी भऊ उपाध्याय नगर मे मयुर चाईल्ड क्लीनीक और महावीर इंटरनेशनल स्पर्श की और से बच्चो के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
महावीर इंटरनेशनल स्पर्श की चेयरपर्सन उषा जैन ने बताया की चाईल्ड स्पेश्लिस्ट डॉक्टर मयुर गोयल ने इस शिविर मे सभी स्कुल के बच्चो व बाहर से आने वाले बच्चो का चेकअप किया।
डॉक्टर मयुर गोयल के साथ उनके स्टाफ महबूब , जयपाल व आना शेख ने बच्चो के चेक अप करने मे सहायता की।
सभी बच्चो का चेक अप करके उन्हे स्वस्थ रहने की सलाह दी ।
महावीर इंटरनेशनल स्पर्श की सचिव निकिता जैन ने बच्चो को जंक फूड , चोकलेट्स नही खाने की सलाह दी।
अंत मे स्कुल की प्राचार्या पूजा शर्मा , अमित जोशी प्रियंका व पुष्पा ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

“”पक्षियों के पानी हेतु परिंडों का वितरण मंगलवार को””
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के संरक्षक कमल गंगवाल व सचिव विजय पांड्या ने बताया कि आगामी मंगलवार 2 मई को महाबीर सर्कल स्तिथ कीर्ति स्तम्भ पर सुबह 8 बजे भीषण गर्मी मैं पक्षियों के पानी के लिए परिंडे का वितरण किया जाएगा इसमें अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित हो कर इस कार्य मैं सहयोग करे।

error: Content is protected !!