भारतीय जैन मिलन अजमेर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

भारतीय जैन मिलन संस्था के 02 मई मंगलवार 58 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे
अजमेर/दिनांक 01 मई – भारतीय जैन मिलन, अजमेर की आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 की नई कार्यकारिणी के चुनाव गत मीटिंग में सम्पन्न हुए थे जिसका शपथ ग्रहण कार्यक्रम एक सादे समारोह में आयोजित हुआ।
यह जानकारी देते हुए पी.सी. जैन ने बताया कि बी.के कौल नगर स्थित मणि पुन्ज में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी ने सम्पत सिंह कुम्मट को अध्यक्ष, प्रेम कुमार जैन को सचिव, पारसमल जैन हिश्गड को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार नाहर को उपाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अभयमल सकलेचा, सुनील कुमार जैन छाजेड, राजेन्द्र कुमार जैन पाटनी को शपथ दिलाई गईं।
इसके साथ ही अजमेर से राजस्थान प्रदेश स्तरीय नव मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के रूप में अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी, कार्यकारी अध्यक्ष मदन लाल बाफना, उपाध्यक्ष पी,सी जैन गंगवाल, सदस्य पदमचन्द जैन खटोड का भी स्थानीय पदाधिकारियों दवारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी ने इस अवसर पर कल दिनांक 2 मई को भारतीय जैन मिलन संस्था के 58 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जाने का आव्हान किया जिस पर विभिन्न सदस्यों ने पक्षियों के लिए परिण्डा वितरण, गायों के लिए गौशाला में चारा खिलाने, पक्षियों के लिए दाना, जे.एल.एन हॉस्पिटल के बाहर इन्दिरा रसोई के माध्यम से गरीबों को निःशुल्क भोजन वितरण के कार्य हाथ में लेकर सेवा सप्ताह मनाने की सहमति प्रदान की।
संस्था मे जुड़ने वाले नये सदस्य मदनलाल जैन गदिया, मुकेश पाण्डया, विजय कुमार जैन पोखरणा, महेंद्र जैन काला, धीरेन्द्र जैन, ललित कुमार क्वाड, सज्जन राज़ जैन काठेड का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मीटिंग में जिनेश सोगाणी, रविन्द्र कुमार जैन महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती श्रीतमा जैन, सचिव अलकेश जैन, रेखा जैन शान्ता काला, मोनिका लोढा, कुसुमलता जैन बीना व सरोज पाण्डया आदि उपस्थित रहे।
पी.सी जैन (गंगवाल)
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
भारतीय जैन मिलन
मो. 9414003852

error: Content is protected !!