केकड़ी 6 मई (पवन राठी)
केकड़ी में जयपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी के पीछे खेतों की झाड़ियों में शनिवार को पांच नर व 2 मादा मोर मृत मिले ।जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंची ।
प्राप्त सूचना के अनुसार महेंद्र माली अरविंद माली ने खेतों की झाड़ियों में मृत मोर पड़े होने की सूचना दी गई थी।
चिकित्सा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी वनपाल दुर्गा लाल शर्मा वनरक्षक बजरंग लाल जाट सांवत सिंह ने सभी मृत मोरों को एक स्थान पर एकत्रित करके वनपाल चौकी केकड़ी पहुंचाया जहां सभी मृत मोरो का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। उसके बाद सभी मृत मोरो का वन विभाग की टीम द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम में केकड़ी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र चौहान सावर के अमित पारीक जूनिया की डॉ सुनीता कुमावत सम्मिलित थी।पोस्ट मार्टम प्रक्रिया में संजय कुमार व विजय साहू ने सहयोग किया।
पोस्टमार्टम के बाद प्रारंभिक जांच में रानीखेत बीमारी होने की पुष्टि हुई। यह बीमारी पोल्ट्री फार्म के मुर्गे व मुर्गियों में पाई जाती है परंतु विगत कुछ समय से यह बीमारी जंगली पशु पक्षियों को भी होने लगी है ।
डॉ चौहान ने बताया कि पक्षियों के लिए रखे जाने वाले पानी के परिंड़ो में रानीखेत से बचाव के लिए दवा डालने का अभियान वन विभाग के सहयोग से शुरू किया गया है।